Advertisment

PALAMU:-पलामू को मिला एक सिल्वर व एक ब्रोंज मेडल

36 वीं ईस्ट जोन नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता | (पलामू): 36 वीं ईस्ट जोन नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पलामू को एक सिल्वर व एक ब्रोंज मेडल मिला।

author-image
Md Zeeshan Samar
1000217609

एक सिल्वर मेडल के साथ, एक ब्रोंज मेडल के साथ। Photograph: (Orignal)

YBN PALAMU:-

यह तीन दिनी प्रतियोगित झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन व एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में रांची के मोहराबादी स्टेडियम में रविवार से शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में पलामू जिला की 5 सदस्य टीम भाग ली है। इसमें छात्रा आकांक्षा कुमारी, संध्या कुमारी, हेमंत कुमार, मानसी कुमारी , शिवानी कुमारी आदि शामिल हुए। प्रतियोगिता के प्रथम दिन जैवलिन थ्रो में पलामू के हेमंत कुमार को सिल्वर मेडल व डिस्कस थ्रो में शिवानी कुमारी ने ब्राेंज मेडल मिला। इससे ईस्ट जोन नेशनल प्रतियोगिता में पलामू जिला का मान व शान बढ़ा है। पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया की ईस्ट जोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। हेमंत व शिवानी के उपलब्धि पर पलामू जिला खेल पदाधिकारी, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद शत्रु प्रसाद सिन्हा, ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष कमलानंद दुबे , संरक्षक महेंद्र कुशवाहा, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडेय ,वूशु संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रसाद, सचिव सुमित वर्मा, साइकलिंग संघ के अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, सचिव सिद्धार्थ कुमार ,शूटिंग संघ के सचिव अशोक सिंह, शूटिंग संघ संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र पाठक, पलामू जिला विल्याड संघ के अध्यक्ष सुनिल उपाध्याय,सचिव मनीष कुमार तिवारी, एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मेहता, पलामू जिला योगा संघ के सचिव अनिल कुमार पांडे , सेक्रेड हार्ट स्कूल के शारीरिक शिक्षक द्वारिका प्रसाद, वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव अभिलाष चंचल, एथलेटिक्स कोच मोनू कुमार ,कोच रेशमा पांडे,सोनी कुमारी,प्रीति कुमारी, अक्सा नाग आदि काफी संख्या में खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

Advertisment
Advertisment