/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/19/1000257455-2025-11-19-18-19-12.jpg)
पौधा वितरण व रोपण करते वनराखी मूवमेंट के प्रनेता डॉ कौशल Photograph: (Orignal)
YBN PALAMU:-
पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड के चेडी धाम प्रांगण में विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन ऑफ इंडिया डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधा रोपण किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मत्रों की शपथ दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म में कोई भी शुभ कार्य पर पौधा लगाना या दान करने का विधान है । इसी के तहत तीन दिवसीय वियतनाम दौरे पर जाने से पहले कंडा के ताली चेडी धाम मंदिर प्रांगण में थाईलैंड प्रजाति के आम ,ताइवान प्रजाति के अमरूद, कटहल, चीकू ,नींबू ,बिजदाना इत्यादि के पौधे को कई राज्यों से आए हुए मां के भक्तों के साथ पौधारोपण किया। जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन कन्या पूजन कर किया गया।
वनराखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल ने 59 वर्षों का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती प्रदूषण , भीषण गर्मी,जल संकट और जलवायु परिवर्तन दुनिया के लिए बड़ी समस्या है। इसका निदान केवल सरकार के भरोसे रहने से नहीं होगा । इसमें दुनिया के बुढे से बच्चे तक को अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों को अपनाना होगा ।
बिहार के औरंगाबाद नबीनगर से आए लाल बिहारी गुप्ता ने कहा कि हम तो पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल को अबतक अखबारों में छपी खबरों और गूगल के माध्यम से जानते थे। आज वर्षों का सपना उनसे मिलकर पूरा हुआ है। इसके लिए श्री जायसवाल जी के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता कर रहे सचिव उदय महतो ने कहा कि हमारे गुरुदेव पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल को कोटि-कोटि नमन करता हूं श्री जायसवाल ने पिछले वर्ष भी हमारे यहां पौधों का वितरण और रोपण किए थे
मौके पर ताली चेड़ी ट्रस्ट हरदेवन सिंह. अवध सिंह अध्यक्ष. रामटेहाल सिंह कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष मदन भूईया. सुदामा पाल. धर्मेंद्र मेहता. लाल बहादुर गुप्ता. सुरेंद्र मेहता. आल्हा सिंह. सत्येंद्र पासवान. अनीता देवी. ललिता देवी. ज्योति देवी. पिंकी देवी. मनोरमा देवी सहित कई उपस्थित थे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)