Advertisment

PALAMU:-पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में दो पुलिस जवान शहीद ,एक गंभीर

झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत मनातू थाना के केदल गांव में गुरुवार के तड़के पुलिस व प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो पुलिस जवान बलिदानी हो गए।

author-image
Md Zeeshan Samar
1000201419

मुठभेड़ में शाहिद हुए बाएं सुनील राम व संतान मेहता की फाइल फोटो

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

YBN PALAMU:-

एक जवान की हालत गंभीर है। इधर कई उग्रवादियों के भी घायल होने की सूचना है मुठभेड़ के दौरान उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। बताया जाता है कि उग्रवादी शशिकांत गंझू पूरे दस्ता के साथ अपने पैतृक गांव केदार आया था। वह उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी ( टीएसपीसी) का कमांडर है। इधर गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स उसे घेरने के लिए गांव पहुंची। इसी के साथ पुलिस व उग्रवादी दस्त के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें जिला पुलिस बल के जवान सुनील राम व संतन मेहता शहीद हो गए।

 एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान का इलाज पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) स्थित मेदिनीराय मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है। शहीद होने वाले जवानों में जिला बल के सुनील राम और संतन मेहता शामिल हैं। घायल जवान की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि पुलिस ने 

टीएसपीसी के टाप कमांडर शशिकांत गंझू को पकड़ने के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया था। शशिकांत पर राज्य सरकार ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस दल शशिकांत गंझू का पैतृक घर मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव पहुंचा। पहले से घात लगाए उग्रवादियों ने पुलिस दस्ता पर हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें तत्काल एमएमसीएच लाया गया। यहां चिकित्साओ ने दो पुलिस जवानों को मृत घोषित कर दिया। घायल जवान का एमएमसीएच में ईलाज चल रहा हैं। बताते चलें कि मुठभेड़ वाला इलाका उग्रवादी कमांडर शशिकांत गंझू का गढ़ माना जाता है। इसी क्षेत्र से वह पलामू व चतरा चतरा जिले में उग्रवादी गतिविधियों का संचालन करता रहा है। पुलिस को आशंका है कि गंझू का दस्ता इलाके में अभी सक्रिय है । मुठभेड़ के बाद जंगल की ओर भाग निकला है।

टीएसपीसी उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस के सर्च अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई। इसमें हमारे दो जवान बलिदानी हो गए हैं। एक गंभीर रूप से घायल है। अभियान जारी है। उग्रवादियों की घेराबंदी की जा रही है।  (रीष्मा रमेशन, एसपी, पलामू, झारखंड)

Advertisment

पलामू–झारखंड पुलिस मुख्यालय की चार सदस्यीय टीम पलामू के लिए रवाना हो गई है। इसमें सीआरपीएफ के आईजी साकेत सिंह आएंगे। टीम में आईजी अभियान माइकल राज, आईजी अनूप बिरथरे व एसपी अमित रेणु रांची से आ रहे हैं । सभी वरीय अधिकारी पुलिस लाइन ग्राउंड में शहीद जवानों को सलामी देंगे।

Advertisment
Advertisment