Advertisment

PALAMU:-विधेयक के विरूद्ध में झामुमो ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

केंद्र सरकार का 30 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहने पर जनप्रतिनिधियों का पद स्वतः समाप्त हो जाने संबंधी विधेयक का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विरोध किया है।

author-image
Md Zeeshan Samar
1000193367

प्रदर्शन करते झामुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता Photograph: (Original)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

YBN PALAMU:-

मौके पर आयोजित सभा में मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी ने कहा कि यह कानून पूरी तरह असंवैधानिक व लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इससे जनता के दिए गए जनादेश का अपमान होगा। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों से असंवैधानिक रूप से विमुख करने का यह प्रयास है। जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने विरोधियों को राजनीतिक, सामाजिक व मानसिक स्तर पर कमजोर करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी। जिला उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा ने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस विधेयक को वापस नहीं लेती तो उग्र आंदोलन होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में शाहबाज आलम,अनुराग सिंह, देवानंद भारद्वाज, असफर रब्बानी, रंजन चंद्रवंशी, रमेश सिंह, फजायल अहमद, याकूब अंसारी, रहीम अंसारी,दीपू चौरसिया, विशाल सिन्हा, नवीन सिन्हा,हाजी शमीम अहमद, विवेक सिंह, शहनवाज उर्फ बबलू, साकिब सिद्दीकी, अरविंद चौधरी, सुनील कुमार, सिद्धार्थ कुमार, आरिफ अंसारी, लाल मोहम्मद अंसारी, मंजू चंद्रवंशी, कांति चंद्रवंशी, सोनी देवी, रिया कुमारी, अर्चना कुमारी, संजू देवी, रंजीत जायसवाल, अल्ताफ राइन, सूरज कुमार, कौशल किशोर, रिशु अग्रवाल, रजनीश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment