/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/11/1000208014-2025-09-11-20-24-00.jpg)
विनोबा भावे के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद मोर्चा के लोग Photograph: (Original)
YBN PALAMU:-
सर्वप्रथम विनोबा भावे के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे अहिंसा के पुजारी थे। वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, महान चिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता व प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे। 11 सितंबर 1895 को जन्मे विनोबा भावे सर्वोदय आंदोलन व भूदान आंदोलन के प्रणेता के रूप में सुपरिचित थे। सर्वोदय समाज के स्थापना की इनका मुख्य उद्देश्य था। अहिंसक तरीके से देश में सामाजिक परिवर्तन लाना था। इस कार्यक्रम में वे खुद पदयात्री बने। गांव गांव में घूम कर भूखंड दान करने की अपील की। चंबल के डाकुओं से आत्म समर्पण करने के लिए प्रेरित किया। 1983 में मारणोपरांत उन्हेंं भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नागेंद्र राम, दिनेश कुमार, गौतम कुमार, कृष्णा राम, जयपाल मोची, रामनरेश महतो, शिवनारायण साह, सतीश विश्वकर्मा ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।