/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/25/1000194294-2025-08-25-20-50-55.jpg)
DIG PALAMU Photograph: (Original)
YBN PALAMU:-
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्ण देवी ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार के पास विजन का अभाव है। इस सरकार से यहां की जनता परेशान हो गई है। स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। केंद्रीय मंत्री सोमवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के आवास पर संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं। पूछे जाने पर कहा कि लोकतांत्रिक रूप से आंदोलन कर रहे भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट किया गया है। इससे राज्य सरकार की बौखलाहट उजागर हुई है। दरअसल नगड़ी के किसानों के विरोध से डर कर पूर्व सीएम को
के साथ अलोकतांत्रिक व्यवहार किया गया है। भूमि की कमी नहीं है।सरकार चाहती तो कई दूसरे बंजर जमीन पर रिम्स टू का निर्माण करा सकती है। जल, जंगल व जमीन की बात करनी वाली सरकार किसानों से उनके खेती योग्य जमीन को लूटने का काम कर रही है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के दिवंगत पिता व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलामू इकाई के पूर्व विभाग संघ संचालक स्व. ध्रुव नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वजनों मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। केंद्रीय मंत्री साथ राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही समेत कई अन्य लोगों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि दिवंगत ध्रुव नारायण सिंह जी संघ के पुराने साथी रहे हैं। संगठन के प्रति उनके समर्पण को कभी बुलाया नहीं जा सकत है।
महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा पर दें विशेष ध्यान:-
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से डीआईजी नौशाद आलम ने की शिष्टाचार भेंट
पलामू: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. अन्नपूर्णा देवी से पलामू के डीआईजी नौशाद आलम ने शिष्टाचार मुलाकात की। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे।
इससे पहले डीआईजी ने महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मंत्री से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इसी संदर्भ में उन्होंने मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। महिला सशक्तिकरण व बाल संरक्षण के लिए मिलकर ठोस कदम उठाने पर विचार किया।