/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/22/1000216828-2025-09-22-18-58-33.jpg)
मृतक जयशंकर ठाकुर की फाइल फोटो।
YBN PALAMU:-
वे राष्ट्रीय जनता दल के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष थे। उनका शव कुआं के पास फेंका पाया गया। स्वजन का कहना है की हत्या किसी दूसरी जगह कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। हत्यारों का मकसद साक्ष्य मिटाना हाे सकता है। स्वजन ने बताया कि वे प्रतिदिन अपने खेत में घूमने जाते थे ।सोमवार की सुबह छह बजे वे घर से निकले थे। सुबह 9 बजे तक घर नहीं लौटे। स्वजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद उनका शव समय दिन के 10 बजे एक कुएं के पास पड़ा पाया गया। उनकी गर्दन को मरोड़ दिया गया था। सिर पर गहरी चोट है। खून लगा हुआ था। शरीर पर एसिड डाल दिया गया था। मृतक की पत्नी ने शव देखा। इसकी तत्काल सूचना पाटन के थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय को दी गई। वे पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर हत्या के आरोपित को चिहृित करने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ता की मदद ली। खोजी कुत्ता पेक्स तक पहुंचा। बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। पाटन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। इधर चिकित्सकों की गठित मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करेगा। थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के तीन में एक पुत्र पुणे में कमाता है। जयशंकर एक सामाजिक व्यक्ति थे। स्थल पर पहुंचे राजद के पलामू जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, पाटन विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी विजय राम, जिप सदस्य संग्राम सिंह,पूर्व जिप सदस्य नंदकुमार राम ,पूर्व जिप सदस्य मुक्तेश्वर पांडे, पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह, इंदल महतो समेत काफी लोग मौजूद थे। इधर धनंजय पासवान, विजय राम,राजद के प्रदेश नेता सैयद समी अहमद , रामनाथ चंद्रवंशी, विश्वनाथ राम घूरा, केदार यादव,अरूण चंद्रवंशी, साहिल सहानी आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि हत्या के इस मामले में संलिप्त हत्यारों को चिहृित कर गिरफ्तार किया जाए। शव की फारेंसिक जांच हो।