Advertisment

PALAMU:-सड़क बह गई , टापू बन गया गांव

आदिवासी व भुइयां परिवारों के बच्चों की पढ़ाई बाधित | पलामू : छतरपुर प्रखंड के खेंद्रा पंचायत के बेलवाड़ीह गांव की सड़क अधिक वर्षा के कारण बह गई।

author-image
Md Zeeshan Samar
1000195037

बारिश से बही सड़क की स्थिति Photograph: (ORIGINAL)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

YBN PALAMU:-

इससे गांव टापू में तब्दील हो गया। गांव प्रखंड मुख्यालय से कट गया। गांव की करीब 50 घरों की आबादी का आवागमन बंद हो गया है। इस गांव में आदिम जनजाति व भुइयां परिवार रहते हैं। सड़क बहने के बाद अब वे जीवन-यापन के संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की स्थिति पहले से खराब थी। कई बार ग्रामीण स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विधायक सह वित्त मंत्री से सड़क निर्माण की गुहार लगा चुके हैं। बावजूद आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे पहले भी सड़क कई बार बह चुकी है। तब ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर खुद ही मरम्मत कराई थी। इससे केवल अस्थायी समाधान हुआ था।

स्थानीय ग्रामी मेघन सिंह खरवार, परमदेव सिंह चेरो, कंचन देवी आदि ने बताया कि सड़क बहने से बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है। बीमारों को अस्पताल ले जाने में बड़ी समस्या आ रही है। रोजमर्रा का सामान लाना-ले जाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने नाराजगी जताई कि अब तक कोई अधिकारी मौके का मुआयना करने तक नहीं आएं हैं।

Advertisment
Advertisment