Advertisment

PALAMU:-मोहर्रम का चांद देखें आज

पलामू : इस्लामिक केलैंडर के नए साल का प्रथम महीना मोहर्रम का चांद गुरुवार को देखने की मुसलमानों से अपील की गई है। मोहर्रम माह का चांद 26 जून की शाम दिखने की संभावना है।

author-image
Md Zeeshan Samar
moharram 2025

moharram 2025

YBN PALAMU:-

Advertisment

 गुरुवार की शाम आफताब गुरूब (सूर्यास्त) होने के तुरंत बाद मोहर्रम का चांद देखने के लिए पलामू प्रमंडलवासियों से अपील की गई है। स्थानीय चौक बाजार मस्जिद के सदर नेहाल अहमद खां व सेक्रेट्री मुबीन अख्तर ने बताया कि गुरूवार को इस्लामिक कैलेंडर का साल का 12 वां व अंतिम महीना जिलहिज्जा (बकरीद माह) की 29 तारीख है।। ऐसे में पलामू प्रमंडल के मुसलमान गुरुवार की शाम मोहर्रम का चांद देखने की हर मुमकिन कोशिश करें। चांद दिखा तो 6 जुलाई को मोहर्रम मनाया जाएगा। चांद नहीं दिखा तो 7 जुलाई को मोहर्रम यौम-आशुरा मनाया जाएगा।  मुसलमानों के नए साल का पहला महीना मोहर्रम स्वयं में विश्वस्तरीय इतिहास समेटे हुए है। इसमें मोहर्रम माह की 10वीं तारीख को इराक की सरजमीं कर्बला के मैदान में शहीदान-ए-कर्बला का वाक्या पूरी दुनिया के लिए स्मरणीय है। यह दिन पूरे विश्व को पैगाम देता है कि हक (न्याय) के लिए सिर कटाना बातिल (अन्याय करने वाले) के सामने सिर झुकाने से लाख गुणा बेहतर है। हक पर जान कुर्बान करने वालों को ही दुनिया याद करती है और करती रहेगी।

Advertisment
Advertisment