Advertisment

PALAMU:-सांप के काटने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत

खाट पर सो रही थी चांदनी, करैत ने डंसा || पलामू: उंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमाकला गांव में शुक्रवार की सुबह सांप के काटने से एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

author-image
Md Zeeshan Samar
gzb young bharat-2

YBN PALAMU:-

Advertisment

मृतका की पहचान चांदनी कुमारी, पिता उपेन्द्र यादव के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि सुबह लगभग चार बजे चांदनी खाट पर सो रही थी, तभी जहरीले करैत सांप ने उसे डंस लिया। बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान आधे घंटे में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की असामयिक मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और लोगों की भारी भीड़ मृतका के घर के बाहर जमा हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांप काटने की रोकथाम और त्वरित इलाज की व्यवस्था की मांग की है।

Advertisment
Advertisment