Advertisment

PALAMU:-भारत की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता व लेखिका थी महाश्वेता देवी: मोर्चा

पलामू: बेरोजगार संघर्ष मोर्चा पलामू के जिला कार्यालय में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता व लेखिका महाश्वेता देवी की पुण्यतिथि मनाई गई।

author-image
Md Zeeshan Samar
PIC

महाश्वेता देवी के चित्र के साथ मोर्चा के लोग Photograph: (ORIGNAL)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

YBN PALAMU:-

 इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। सर्वप्रथम महाश्वेता देवी की तस्वीर पर फूल माला चढ़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि महाश्वेता देवी भारत की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता व लेखिका थी। उन्होंने बांग्ला भाषा में बेहद संवेदनशील व वैचारिक लेखन के माध्यम से उपन्यास व कहानियों से साहित्य को समृद्धशाली बनाया। अपनी लेखन काल के साथ-साथ महाश्वेता देवी ने समाज सेवा में सक्रियता से भाग लिया। इसमें पूरे मन से लगी रही। स्त्री अधिकारों,दलितों, आदिवासियों के हितों के लिए उन्होंने जूझते हुए व्यवस्था से संघर्ष किया। उनके लिए सुविधा व न्याय का रास्ता बनाती रही। महाश्वेता देवी को पलामू से बेहद लगाव था। वे समय-समय पर पलामू आकर सामाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवों को हमेशा मार्गदर्शन देती थी। इस अवसर पर आयुष कुमार, उत्तम कुमार, सुधीर कुमार, नवनीत कुमार, कृष्णा राम, जयपाल मोची ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisment
Advertisment