Advertisment

PALAMU:-पुत्र ने किया सौतेली मां की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार

पिता की दूसरी शादी बना परिवार टूटने का कारण, सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल |

author-image
Md Zeeshan Samar
canva crime

YBN PALAMU ( CRIME NEWS) Photograph: (PALAMU YOUNG BHARAT)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

YBN PALAMU:-

  एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सौतेली बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़मा बभंडी के चौपरिया गांव में हुई। इस संबंध में थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि दिल्ली में मजदूरी करने वाले जसीमुद्दीन अंसारी ने कई साल पहले तेजू नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद वह तेजू को अपने पैतृक गांव ले आया। उसकी पहली पत्नी व बच्चे पहले से ही वहां रह रहे थे। दोनों पत्नियों को उसने अलग-अलग घरों में रखा था। लेकिन घर की दीवारें दिलों के बीच की दूरियां कम नहीं कर सकीं। जसीमुद्दीन का बड़ा बेटा नौशाद अपने पिता की इस दूसरी शादी से बेहद नाराज था। बताया जाता है कि इसी नाराजगी व पारिवारिक कलह ने उसे इस वीभत्स घटना को अंजाम देने पर मजबूर कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह नौशाद अपनी सौतेली मां तेजू के घर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नौशाद ने चाकू से तेजू का गला रेत दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान तेजू की बेटी वहां मौजूद थी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में मेदिनीनगर  स्थित मेदिनीराय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
लोगों का कहना है कि एक पिता का निर्णय पूरे परिवार के लिए त्रासदी का कारण बन गया। दूसरी शादी से उपजे पारिवारिक तनाव ने खूनी मोड़ ले लिया।

Advertisment
Advertisment