Advertisment

PALAMU:- पलामू के खिलाड़ियों ने जीता पदक

YBN PALAMU:- नई दिल्ली में आयोजित 68 वे राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में शनिवार को पलामू के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

author-image
Md Zeeshan Samar
मेडल के साथ विजेता

मेडल के साथ विजेता Photograph: (ORIGNAL)

YBN PALAMU:-

Advertisment

इसमें अंडर 17 टीम सिंगल शोती में ब्राइट लैंड स्कूल के जीत तिवारी व अंडर 17 के फ्री शोती में काजल कुमारी का नाम शामिल है। इस उपलब्धि के लिए झारखंड सरकार ने जहां दोनों को 50-50 हजार रूपये की छात्रवृति व पलामू गतका संघ ने भी खिलाड़ियों एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। यह जानकारी खेल शिक्षक सनत चटर्जी ने दी है। बताया कि इस उपलब्धि से खिलाड़ियों ने ना केवल स्कूल का नाम रोशन हुआ, बल्कि पूरे शहर व झारखंड का भी मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि अपने आप में गर्व की बात है। इस सफलता से प्रेरित होकर अन्य छात्रों को भी खेलों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। सनत चटर्जी ने बताया कि इस नेशनल गेम्स में देशभर से हजारों खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जीत तिवारी व काजल ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी मेहनत व समर्पण से कांस्य पदक हासिल किया।

Advertisment
Advertisment