/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/26/1000195031-2025-08-26-19-46-32.jpg)
छात्र को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते डीपीआरओ व अन्य Photograph: (ORIGINAL)
YBN PALAMU:-
इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीपीआरओ डा. असीम कुमार ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन, इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड, इंडियन टैलेंट ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी सांस्कृतिक पहचान व परंपराओं को बनाए रखें। आत्म-निर्भरता की राह पर आगे बढ़ें। कहा कि प्रतिभा निखारने के प्रति कैंब्रिज पब्लिक स्कूल परिवार समर्पित है। यहां के विद्यार्थी समर्पण व निष्ठा के साथ अपने सपनों को पूरा करेंगे। विशिष्ट अतिथि डा.गौतम यादव ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मौके पर कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नंद किशोर भारती ने कहा कि-नाव पानी में तैरती जरूरी है पर उसे खेवनहार ही दरिया पार तक ले जाता है। विद्यार्थी खेवनहार बनें। शिक्षक व अभिभावक बच्चों की मनोस्थिति समझें। इन पर अतिरिक्त दबाव या कम अंक लाने पर गुस्साना नहीं हों। इन्हें धीरे-धीरे समझाएं। विद्यालय की शिक्षिका स्नेह सुरभि, सब्या कुमारी,पूनम तिवारी,प्रिया रंजनी,साक्षी कुमारी,निभा कुमारी,रीता सिन्हा,काजल कुमारी, अर्चना प्रिया,अनु दुबे,प्रिया दुबे,सिमरन कौर,पूजा गुप्ता,मनीषा देवी,शारदा देवी,सुनीता देवी, शिक्षक रोहित कुमार सिंह,रोहित कुमार,सतीश कुमार,आकाश कुमार,,वीरेंद्र कुमार सिंह,राजेंद्र पाल,श्रवण सिंह,हजारी राम आदि ने अपनी भूमिका निभाई।
ये विद्यार्थी किए गए सम्मानित:-
स्कूल के आदर्श कुमार साहू को 3100 का चेक, जिला टापर निमृति कुमारी व आयांश कुमार सिंह को 2100 का चेक, युवराज सिंह व करण राज को एक.एक हाजार का चेक के साथ-साथ मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्मृति कुमारी, अनिकेत तिवारी, हर्ष कुमार, आदित्य कुमार, रौनक कुमार, रवि राज, दिव्या बाखला आदि को भी एक-एक हाजार व शौर्य राज को 700 रूपए का चेक के साथ मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।