YBN PALAMU:-
यह तिरंगा यात्रा पलामू जिला मुख्यालय डाल्टनगंज स्थित भारत माता चौक साहित्य समाज चौक से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए छह मुहान पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। तिरंगा यात्रा में सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रभक्तों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद जैसे गगन भेदी नारों से पूरा शहर गूंज गया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पलामू के सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने कहा कि पहलगाम में पर्यटको पर हमला हुआ था। उसके जवाब में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी । आतंकियों पर की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो हरकत किया तो उसके खिलाफ भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेवा की कार्रवाई से यह बात स्पष्ट हो गई कि भारत एक विकसित राष्ट्र है । सिंदूर ऑपरेशन चलाकर सेना ने शहीद परिवार को न्याय दिया है।
डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि शहीद किदे गए पर्यटकों के साथ पूरा देश खड़ा है । सेना की कार्रवाई से देश का मान सम्मान बढ़ा है । पूरी दुनिया को यह संदेश भी गया कि भारत के साथ जो भी आतंकवादी संगठन या देश दुसाहस करेगा तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। पांकी विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किया गया। इस लड़ाई ने देश का मान सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। पूरा देश परिवार की तरह सेना के साथ एकजुट खड़ा है। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्थन का संदेश इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों ने सिर्फ भारतीय सेवा के शौर्य को सलाम किया है बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर नागरिक एकजुट है नेताओं ने भी भारत सरकार और सेना के इस जवाबी कदम को राष्ट्रहित में जरूरी बताया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता की। कहा कि सेना के पराक्रमी करवाई से पूरा देश में खुशी है आतंकवाद की जड़े हिल गई है और आने वाले समय में इसका अंत भी होना सुनिश्चित हो गया है।
वरीय नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि देश की सेनाओ के सम्मान में आज युवाओं महिलाओं बुजुर्गो ने हाथ में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ जो अपने समर्थन एकजुटता एवं भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं
तिरंगा यात्रा में प्रेम सिंह, विजय नंद, पाठक अरुणा शंकरक् अविनाश वर्मा, दुर्गा जौहरी नरेंद्र पांडे, अमलेश दुबे, परशुराम ओझा, अजय तिवारी ,स्मिता आनंद मंगल सिंह ,तिवारी विजय, ओझा ज्योति ,पांडे विजय ,ठाकुर शिवकुमार मिश्रा सोमेश सिंह, अविनाश सिन्हा दीपक सिन्हा , शशि भूषण पांडे, ट्विंकल गुप्ता, राजेश सिंह, आनंद सिंह मनीष तिवारी नंदलाल गुप्ता राजेश गुप्ता, रिंकू रंजन, कृष कुमार , रोहित पाठक अभिमन्यु तिवारी, सिकंदर चौधरी, प्रधान कुमार ,नवीन पांडे ,सूर्यकांत कुमार, सूरत पासवान अभय कुमार ,उत्कर्ष कुमार गगन ,कुमार आनंद विश्वकर्मा आनंद कुमार आनंद कुमार श्रवण गुप्ता, मनीष बर्मन भोला पांडे ,राघवेंद्र तिवारी जितेंद्र तिवारी
,जय सिंह चंदन केसरी श्याम जी चौधरी, अरविंद सिंह अरविंद गुप्ता ,शंभू राम, बिगु साव, कुमार गौरव, स्वेतंग गर्ग ,राजेश गुप्ता ,प्रदीप सिंह, महेंद्र सिंह अभय सिंह सुनील कुमार तिवारी ,नित्यानंद तिवारी ,आनंद तिवारी, मनदीप दुबे, वेंकटेश पांडे, अनिल तिवारी, जितेंद्र सिंह, गिरधारी गर्ग ,एसके बोराल ,प्रदीप बोराल, सुनील सिंह ,जमुना सिंह, रीना किशोर, मंजू गुप्ता। समेत सैकड़ो कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे ।