Advertisment

PALAMU:-मांगों को लेकर 4 से 7 तक होगा विधान सभा का घेराव : मोर्चा

पलामू: लेस्लीगंज प्रखंड के हरसईन मोड़ के निकट स्थित पांकी के विधायक डा शशिभूषण मेहता के आवास मौर्या फार्म हाउस में शनिवार को सहायक अध्यापक एकत्रित हुए।

author-image
Md Zeeshan Samar
1000167386

पांकी के विधायक प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपते मोर्चा के लोग Photograph: (ORIGINAL)

YBN PALAMU:-

यहां सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के राज्य से निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधायक के नाम मांग पत्र सौंपा। इसका नेतृत्व संघर्ष मोर्चा के राज्य सदस्य विनोद तिवारी ने किया। तय था कि शनिवार को राज्य के सभी संबंधित विधायक या मंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा। पांकी के विधायक की अनुपस्थित में उनके प्रतिनिधि प्रकाश कुमार मेहता को मांग पत्र सौंपा गया। प्रकाश ने दूरभाष पर विधायक डा. मेहता से बात कराई। मोर्चा प्रतिनिधि ने विधायक से कहा कि मोर्चा अपनी मांग को लेकर विधानसभा सत्र में विधानसभा का घेराव करेगा। वे भी विधानसभा में जोरदार तरीके से मोर्चा की मांगों को उठाएं। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को विधानसभा में उठाएंगे। मालूम हो कि संघर्ष मोर्चा की राज्य इकाई चार अगस्त से सात अगस्त तक विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। मोर्चा की मांग है कि सहायक अध्यापकों को समान काम का समान वेतनमान दिया जाए। 2018 में रघुवर सरकार की ओर से सहायक अध्यापकों पर किए गए मुकदमें वापस लिए जाएं। सहायक अध्यापकों को अनुकंपा का लाभ दिया जाए। 28 अगस्त 2024 को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के साथ हुए सभी समझौता को लागू किया जाए। सहायक अध्यापकों की सेवा निवृत्ति उम्र 60 से बढ़ाकर 62 की जाए। झारखंड के 1700 सहायक अध्यापकों को फर्जी शैक्षणिक संस्थान का हवाला देकर कार्यमुक्त करने के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। मांग पत्र सौंपने वालों में अनुज दुबे,राजीव शुक्ला, जनेश्वर सिंह,सतीश सिंह, विजय यादव, साहेब सिंह, सीता राम पांडेय,मोबीन अहमद, अमित कुमार श्रीवास्तव, तेजेश्वर, विधाराम पासवान, जयप्रकाश सिंह,मो इद्रीस, योगेंद्र सिंह, ईश्वरी यादव, शंभू नारायण, प्रमोद कुमार सिंह, प्रकाश कुमार पासवान, सुनैना देवी आदि शामिल थे।

Advertisment
Advertisment