Advertisment

Palamu:-प्रदेश अध्यक्ष समेत वरीय कांग्रेसी नेताओं का हुआ स्वागत

पलामू जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेने रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत अन्य वरीय नेता मेदिनीनगर पहुंचे।

author-image
Md Zeeshan Samar
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते दीपू सिंघानिया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते दीपू सिंघानिया Photograph: (Original )

YBN PALAMU:-

Advertisment

वरीय कांग्रेसी नेता दीपू सिंघानियां के आवास पर इन सभी वरीय नेताओं का बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दुर्गा पाठक रोड स्थित यह आवास से एकीकृत बिहार के पूर्व मंत्री रहे वरीय कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे का आवासीय कार्यालय होता था। यहां से कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की जाती थी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि पलामू में कांग्रेस संगठन की जड़े काफी मजबूत है। शहर के मानिंद व्यवसायी दीपू सिंघानिया ने भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस संगठन काे मजबूत करने का काम किया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कांग्रेस संगठन में दीपू सिंघानिया के योगदान की सराहना की। मौके पर गौ रक्षा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू, जिला प्रभारी विनय सिंह उर्फ दीपू, चंद्रशेखर शुक्ला, बिट्टू पाठक, प्रशांत किशोर सहित कई कांग्रेसजन व स्थानीय लोग मौजूद थे।

Advertisment
Advertisment