YBN PALAMU:-
झारखंड के विधान सभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने डा. काैशल को मोमेंटो देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह सम्मान कार्यक्रम राज्य के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व प्रशासनिक पहलुओं पर केंद्रित था। मंच पर केवल राजनीति ही नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण व युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल आदि ने किया। रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड अब नई ऊर्जा व नई सोच के साथ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि डा कौशल हमारे क्षेत्र से आते है और इनकी पर्यावरण को बचाने की मुहिम व पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओरसे झारखंड के लिए जारी की जाने वाली विशेष फंडिंग में कटौती की आलोचना की। कार्यक्रम में प्रतिपक्ष के पूर्व नेता अमर कुमार बावरी, सिमरिया विधायक उज्जवल दास, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने विचार रखे।