Advertisment

PALAMU:-30 हजार रुपया रुपया रिश्वत लेते हुए नावा बाजार सीओ गिरफ्तार

म्यूटेशन के लिए नावा बाजार सीओ ने इटको के पूर्व मुखिया से मांगे थे 30 हजार रुपए | पलामू: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पलामू शाखा ने नावाबाजार के अंचलअधिकारी (सीओ) शैलेश कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

author-image
Md Zeeshan Samar
1000146569

एसीबी की गिरफ्त में नावा बाजार सीओ Photograph: (Orignal)

YBN PALAMU:-

Advertisment

घटना बुधवार शाम 5.15 बजे की है, जब सीओ शैलेश कुमार अपने कक्ष में इटको पंचायत के पूर्व मुखिया अजय कुमार गुप्ता उर्फ दीपक गुप्ता से पांच डिस्मिल जमीन का म्यूटेशन कराने के नाम पर 30 हजार रुपया रिश्वत ले रहे थे। उसी समय एसीबी की टीम ने उनको रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और उनको अपने साथ लेकर मेदिनीनगर के लिए रवाना हो गई। बताया गया कि पूर्व मुखिया अजय कुमार गुप्ता उर्फ दीपक गुप्ता ने इटको में अपनी पत्नी रानी देवी के नाम से पांच डिस्मिल जमीन खरीदी थी। जिसका म्यूटेशन देने के लिए आनलाइन अप्लाई किया था लेकिन सीओ उसका म्यूटेशन करने के बजाए टालमटोल कर रहे थे। जब वह उनसे मिले तो उन्होंने म्यूटेशन करने के नाम पर 50 हजार रुपया रिश्वत की मांग की गई। रिश्वत नहीं देने पर म्यूटेशन को रद्द करने की धमकी दी गई। बाद में माेलभाव करने पर घटकर 30 हजार रुपया पर फाइनल हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पलामू एसीबी की टीम को दी। एसीबी की टीम के द्वारा सीओ को देने के लिए रुपया दिया गया था। जिसको देने के साथ ही एसीबी की टीम ने सीओ को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment
Advertisment