Advertisment

PALAMU:-आंधी तूफान ने मचाई तबाही

मेघ गर्जन के साथ बारिश व ओलावृष्टि YBN चैनपुर पलामू :- वैशाख माह में 42/ 44 डिग्री के आसपास चक्कर काट रहे तापमान व भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को तीसरे पहर अचानक मौसम का मिजाज बदला।

author-image
Md Zeeshan Samar
STROM

STROM

YBN PALAMU:-

Advertisment

आकाश में बादल दिखने लगे व तेज आंधी तूफान के बीच में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने लगी। प्रखंड के कुछ क्षेत्रों में ओले भी पड़े।
मेघ गर्जन के साथ आई तेज आंधी  से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रखंड के  आंधी तूफान से छोटे-बड़े कई पेड़ उखड़ गए। साथ ही कई घरों को नुकसान भी हुआ है। बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई। बाद में देर रात तक कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के रबदा,  खुरा,नेनुआ, चोटहांसा, बुढ़ीवीर, सलतुआ , काराकाट ,बंदआ, पनेरीबांध समेत कई गांव में आंधी तूफान का असर दिखा। इधर बे मौसम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्रता 78 प्रतिशत व शाम की आद्रता43 प्रतिशत रही।40.8 मिमी बारिश हुई। फिलहाल बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है।

Advertisment
Advertisment