Advertisment

palamu:कटती गईया करे पुकार-बंद करो यह अत्याचार

Young Bharat Network (PALAMU) भगवान महावीर की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा तनमन करता कौन खराब-अंडा,मछली और शराब, सत्य अहिंसा प्यारा है-यही हमारा नारा है।

author-image
Md Zeeshan Samar
updated_on
JAIN

महावीर जयंती पर निकली शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं. Photograph: (ORIGNAL)

JAIN
रथ पर विराजमान भगवान महावीर व शामिल जैन धर्मांवलंबी Photograph: (orignal )
Advertisment

YBN PALAMU:-जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की 2551 वीं जयंती गुरुवार को आंधी वह बारिश के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाई गई |इसमें बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने उल्लास व श्रद्धा के साथ भाग लिया। शोभा यात्रा दिगंबर जैन मंदिर से निकलकर थाना रोड,अस्पताल चौक,सत्तार सेठ चौक,कनीराम चौक,आढ़त रोड, बाटा रोड, पंचमुहान ,इंजीनियरिंग रोड, जिला स्कूल चौक,प्रधान डाकघर मोड़, नावाहाता आदि मार्गो होते हुए जैन मंदिर लौटकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा में रथ पर भगवान महावीर को सुभाष कुमार, जम्बू कुमार गंगवाल ने विराजमान किया। सारथी धर्म चंद व सुनील कुमार रारा थे। संध्या आरती सुभाष चंद्र, सुमित सागर रारा की गई। जन्मोत्सव पर नन्हे बालक के रूप में भगवान को पालना भुलाने का कार्यक्रम महिला मंडल सचिव बबीता काला के निर्देशन में शुरू किया गया। शोभायात्रा में स्थानीय समहावीर जयंती समारोह में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु अहिंसा परमोधर्म: की जय, कटती गईया करे पुकार-बंद करो यह अत्याचार, तनमन करता कौन खराब-अंडा,मछली और शराब,भगवान महावीर की जय,सत्य अहिंसा प्यारा है-यही हमारा नारा है। महावीर का क्या संदेश-जियो और जीने दो,जान है तो जहान है-भगवान महावीर महान है,सब जीवों से प्यार करो-अहिंसा का प्रचार करो,त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की आदि नारे लगा रहे थे। शोभा यात्रा में सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर की स्वर्ण प्रतिमा विराजमान थी। शोभा यात्रा का नेतृत्व शोभा यात्रा जिनेंद्र भक्त मंडल ने किया। इससे पूर्व भगवान महावीर कलभिषेक व शांतिधारा का पाठ महेंद्र, रितेश, निशांत, सुभाष, सुनिल व राजीव रारा ने किया। शोभायात्रा में अध्यक्ष सरस जैन, सचिव सागर जैन, उपाध्यक्ष पंकज चैन, कोषाध्यक्ष ज्ञान चंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन समेत बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी शामिल थे।

वस्त्र बना आकर्षण का केंद्र:-

भगवान महावीर की शोभा यात्रा में शामिल पुरूष सफेद वस्त्र व महिलाएं केसरिया साड़ी पहन रखीं थीं। आचार्य विद्यासागर ज्ञानोदय पाठशाला के बच्चे पीली शर्ट में विशेष आकर्षण के केंद्र बने हुए थे। शोभा यात्रा में केसरिया रंग के पताके फहरा रहे थे।

Advertisment
Advertisment