Advertisment

palamu:-चचेरे साले की शादी में ससुराल गए युवक की फंदे पर लटका मिला शव

YBN PALAMU:- चचेरे साला की शादी में गए युवक का शव रामगढ़ थाना क्षेत्र के मायापुर चाड़ो में बाहर पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान रामगढ़ कुसुम टोला के मंटू भुईयां 25 वर्ष के रुप में की गई है।

author-image
Md Zeeshan Samar
sucide

YBN PALAMU:-

Advertisment

 बताया गया कि मृतक मंटू भुईयां अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बीते 14 अप्रैल को अपने ससुराल मायापुर चाड़ो गया था। जहां उसके चचेरे साले की शादी थी। जहां जाने के उपरांत वह रोज शराब का सेवन करने लगा। इसको लेकर उसकी पत्नी रोक-टोक  किया करती थी। 17 अप्रैल की शाम को वह शराब पी ली। नशे में ससुराल पहुंचा तो उसकी पत्नी ने फिर से रोक-टोक की। इस पर वह  रात में ही अपने घर जाने लगा। इस पर उसकी पत्नी ने उसके जींस पैट, शर्ट को छुपा दिया। 18 अप्रैल की सुबह में वह फिर शराब पी। पत्नी ने उसे मना किया। उसके बाद उसने अपने पत्नी-बच्चों को घर चलने को कहा। इस पर पत्नी ने दोपहर का भोजन करने के बाद घर चलने की बात कही। इससे गुस्सा में आकर वह घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद गांव के क ई बच्चों ने पत्नी को घर से थोड़ी दूर पर पलाश के पेड़ पर मंटू का शव लटकने की बात कही। पत्नी वहां पहुंची तो पाया कि मंटू का शव पेड़ से साड़ी से लटक रहा है। इस पर उसने पहसुल से साड़ी के फंदे काे काटकर शव को उतारा। इसके बाद ग्रामीणों ने रामगढ़ थाना की पुलिस को दी। सूचना में आलोक में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के उपरांत उसके शव को स्वजनों के हवाले कर दिया। जहां शनिवार की सुबह नौ बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक मंटू की मां हिरोइया देवी व भाई चंदन कुमार ने मृतक के सास और साले पर मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के स्वजनों ने अबतक आवेदन नहीं दिया है। अगर आवेदन मिलता है तो पुलिस इस मामले में अग्रतर कार्रवाई करेगी।

 

Advertisment
Advertisment