YBN Palamu:-
इस छिटपुट वर्षापात से तापमान में गिरावट हुई।इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पलामू में दिनभर आंशिक बादल छाए रहने के कारण तेज धूप का असर कम हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पलामू के पूर्वानुमान की मानें तो 13, 14 व 15 अप्रैल तक निकटवर्ती मध्य भाग यानी पलामू के मेदिनीनगर, चैनपुर,छतरपुर,पांकी समेत उतरी ल पलामू के हुसैनाबाद,हैदरनगर, हरिहरगंज, पिपरा नौडिहा बाजार के अलावे लेस्लीगंज, सतबरवा, विश्रामपु,र पांडू, मोहम्मदगंज, पड़वा ,पाटन प्रखंड में में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। वज्रपात को लेकर भी आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की वर्षा होने के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी बहने की संभावना है। पलामू व आसपास के क्षेत्रों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।