/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/mtFVCai75QNIHICEia4s.jpeg)
चक दे इंडिया
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया 2007 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हॉकी के खेल पर आधारित है। इस फिल्म में आप देख सकते हैं कि शाहरूख खान कितना अपने देश से प्यार करते हैं। एक्टर का डायलॉग ‘मुझे स्टेट्स के नाम न सुनाई देते हैं न दिखाई देते हैं, सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है वह है इंडिया’ आज भी लोगों की जुंबा पर रहता है। बता दें, ये डायलॉग काफी फेमस हुआ था और लोगों ने यिसकी काफी तारीफ भी की थी।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/NB8TFkxoRqD9CNxeCGG2.jpeg)
बॉर्डर
सनी देओल की सन् 1997 में आई फिल्म बॉर्डर हर किसी ने देखी होगी। ये फिल्म आज भी उतनी ही पसंद की जाती है, जितनी की उस समय की जाती थी। फिल्म के डायलॉग काफी ज्यादा फेमस हुए थे और आज भी 26 जनवरी के दिन आप इस फिल्म को देख सकते हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/AEihguQ2TfFrvPVZEth3.jpeg)
मंगल पांडे
फिल्म मंगल पांडे एक्टर आमिर खान की सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में आमिर का एक अलग ही रोल देखने को मिला था। इस फिल्म को आप गणतंत्र दिवस के दिन देख सकते हैं और अपने अंदर की देशभक्ति को जगा सकते हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/wqKLOcoK4JKPXPL3Jwbu.jpeg)
हॉलीडे
2014 में आई एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे लोगों को खूब पसंद आई थीं। फिल्म में अक्षय ने एक सैनिक की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का एक डायलॉग जो ‘तुम लोग परिवार के साथ यहां चैन से जियो, इसलिए हम लोग रोज बॉर्डर पर मरते हैं’ बहुत फेमस हुआ था।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/7bMdO8edVqzmDNbFhRMG.jpeg)
राजी
एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म राजी का एक-एक सीन इतना खास है कि लोग उसे भूल नहीं पाते हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ एक्टर विक्की कौशल भी नजर आए थें। फिल्म में आलिया ने एक भारतीय जासूस लड़की का रोल प्ले किया है, जो फैंस को काफी पसंद आया था।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/k6rliRCmF0la8kOFPxRR.jpeg)
गदर
2001 में आई फिल्म गदर को देखकर हर इंसान के अंदर देशभक्ति की एक अलग छाप छोड़ देता है। फिल्म की कहानी हर किसी को काफी पसंद आई थी। फिल्म में आप देखेंगे कि कैसे सनी देओल अपने परिवार के खातिर पाकिस्तान जाते हैं और उन्हें लेकर आते हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/jPJVD0wNDOgiIUNLUUJm.jpeg)
मां तुझे सलाम
मां तुझे सलाम एक ऐसी फिल्म में जो लोगों के रोंगटे खड़ी कर देती हैं। इस फिल्म में एक्टर सनी देओल के अलग अंदाज देखने को मिला था। इस फिल्म को आप अपने घरवालों के साथ देख सकते हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/45LTHe9VT4ZK7W3rSfYx.jpeg)
रंग दे बसंती
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म रंग दे बसंती सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। ये एक म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी भगत सिंह और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरित है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/FCZMWkiF6bdblLbTgzF0.jpeg)
शेरशाह
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह के सीन और उसके गाने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान छोड़ी हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की भी एक अहम भूमिका देखने को मिली है।