/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/02/amarnath-yatra-2025-2025-07-02-15-17-38.jpg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/02/amarnath-yatra-2025-2025-07-02-15-29-56.jpg)
अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए पहला जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए पहला जत्था रवाना हो गया है। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार, 2 जुलाई, 2025 को जम्मू में अमरनाथ यात्री निवास बेस कैंप से वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/02/amarnath-yatra-2025-2025-07-02-15-20-04.jpg)
चंद्रकोट लंगर स्थल पर पहुंचा पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। बुधवार को यात्रा के पहले दिन तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले स्थित चंद्रकोट लंगर स्थल पर पहुंच गया। भक्तों का यह जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/02/amarnath-yatra-2025-2025-07-02-15-20-57.jpg)
अमरनाथ यात्रा के लिए लाइन में खड़े तीर्थयात्री
अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का जत्था चंद्रकोट लंगर स्थल पर पहुंचा, जहां तीर्थयात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। रास्ते में विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय प्रशासन व सेवा समितियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चंद्रकोट में लंगर और आवास की व्यवस्था की गई है, जहां तीर्थयात्री रात्रि विश्राम कर आगे की यात्रा के लिए तैयार होंगे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/02/amarnath-yatra-2025-2025-07-02-15-23-15.jpg)
अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए धार्मिक नारे लगाते तीर्थयात्री
जम्मू के अमरनाथ यात्री निवास बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना होते समय बस में सवार होकर तीर्थयात्री धार्मिक नारे लगाते दिखे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/02/amarnath-yatra-2025-2025-07-02-15-25-01.jpg)
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षाकर्मियों का पहरा
जम्मू में अमरनाथ यात्री निवास बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना होते समय सुरक्षाकर्मी पहरा देते हुए देखे गए। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और राहत व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मौसम और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/02/amarnath-yatra-2025-2025-07-02-15-26-01.jpg)
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से औपचारिक रूप से शुरू
जम्मू 'बम-बम भोले' के नारों से गूंज रहा है। भगवान शिव शंकर के जयकारों के बीच भगवती नगर बेस कैंप रवाना हो रहा है। पहले चरण में लगभग 4500 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ।इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से औपचारिक रूप से शुरू हो रही है जो दक्षिण कश्मीर के पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/02/amarnath-yatra-2025-2025-07-02-15-19-06.jpg)
बालटाल बेस कैंप पहुंचे तीर्थयात्री
अमरनाथ तीर्थयात्री बुधवार, 02 जुलाई, 2025 को बालटाल में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले चरण की शुरुआत से पहले बालटाल बेस कैंप पहुंचे। इस वक्त जम्मू-कश्मीर 'बम-बम भोले' के नारों से गूंज रहा है। अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से पहला जत्था रवाना हुआ।