/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/15/06qZimwjRNcyv1npZyUu.jpg)
Photograph: (IANS)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/15/lry9UpmruK5xIvuKoQbt.jpg)
जवानों के साथ लगाए भारत माता के जयकारे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपनी बीच पाकर सेना के जवानों में जोश और जज्बा देखने लायक था। छावनी में रक्षा मंत्री ने जवानों के साथ 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/15/s5NfLGcKUbDHV9NuI0Wr.jpg)
जवानों से मिलकर की बातचीत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (defence minister rajnath singh) ने बादामी बाग छावनी में जवानों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/15/J9QVChU2JURT6fa9iQ3U.jpg)
रक्षा मंत्री ने जवानों को संबोधित भी किया
बादामी बाग छावनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां जवानों को संबोधित किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के विरोध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/15/TILsqiPTeXav7WsHqUAM.jpg)
दुनिया को दिया बड़ा संदेश
पीएम मोदी के बाद कश्मीर पहुंच कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश-दुनिया को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने पाकिस्तान को आतंक का जिम्मेदार बताया और इसके साथ ही भारतीय जवानों के बहादुरी की जमकर तारीफ की।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/15/a88GkOCLYj3MOSu1pnTa.jpg)
मांगते - मांगते हालत खराब हो गई
जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी। राजनाथ ने पाकिस्तान को भिखारी तक कह दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश बन गया है जिसकी मांगते - मांगते हालत खराब हो गई है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/15/PwAni1xJMUpELH4SAe3e.jpg)
सेना पर पूरे देश को गर्व है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा- हमारे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो कुछ किया, उसने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/15/QLR8k7vNZGuFOIRtpz9u.jpg)
आत्मीयता से मिले राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपने इतने करीब पाकर सेना के जवान व्यक्तिगत रूप से मिलने को आतुर दिखे। राजनाथ सिंह ने जवानों को इसका पूरा मौका भी देने का प्रयास किया।