/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/LIO2u6VLPH1ORoxtNZ88.png)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/suryakumar.jpeg)
रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। रोहित शर्मा ने एक पर एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में उनके हाथ में भारत का तिरंगा नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने भारत का झंडे वाला इमोजी लगाया हुआ है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/9jxgaBYtMxl70Srbsq1n.jpeg)
सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया की टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, '"सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. इस जीवंत, समृद्ध और सुंदर राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व है। अपने इतिहास, वर्तमान पर गर्व है, और अपने आशाजनक भविष्य की आशा करता हूँ। जय हिंद'।" इस दौरान सूर्या ने हाथ में भारत का फ्लैग पकड़ा हुआ है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/md-shami.jpg)
मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए देते हुए लिखा, "गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।" इस दौरान शमी ने अपने हाथ में तिरंगा पकड़े हुए एक तस्वीर शेयर की है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/sachin-tendulkar.jpg)
सचिन तेंदुलकर
पूर्व भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट के गॉड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट कर लिखा, "हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, जीवंत शहरों से लेकर शांत गांवों तक, हमारी ताकत हमारी विविधता में निहित है। इस अविश्वसनीय देश, हमारे घर...भारत का नागरिक होने पर गर्व है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।"
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/yuvraj-singh.jpg)
युवराज सिंह
भारत के सिक्सर किंग और पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने लिखा "आइए हम अपने महान राष्ट्र की प्रगतिशील भावना पर विचार करने के लिए कुछ समय निकालें - कुछ ऐसा जिसने मुझे हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया है। हम चुनौतियों से ऊपर उठते रहें, अपनी प्रगति का जश्न मनाएं और महानता के लिए प्रयास करें। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!"