/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/19/DwiwksIeav6B2ifE6vdk.jpg)
Photograph: (IANS)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/19/7tz8es1q3JHd7l6OyOcz.jpg)
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा
श्रीनगर के बाहरी इलाके में सोमवार को बारामुला तक 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को सेलीब्रेट करने के लिए तिरंगा यात्रा में भाग लेते लोग।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/19/nOXN7jQWPjfGVBdqf8bI.jpg)
कश्मीर में तिरंगा यात्रा
श्रीनगर से बारामुला रोड पर कश्मीरियों ने कुछ इस अंदाज में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर लोग देश भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/19/ATAvomcaN5GO8EKLcRMk.jpg)
भुवनेश्वर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम और कई राज्य मंत्रियों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/19/5RQ922bznGetImkAcsls.jpg)
दिल्ली में भी सेना की वीरता का जश्न
हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों की निर्णायक जीत का जश्न मनाने के लिए पूरे देश के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इस दौरान केबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता के जयकारे लगाते नजर आए।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/19/XiFM5AkbOWL578c8Di3H.jpg)
तिरंगा यात्रा में आगे नजर आईं नांदयाल कलेक्टर
आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में कलेक्टर राजकुमारी गनिया ने सेना के सम्मान में आयोजित की गई तिरंगा यात्रा में आगे नजर आईं। नांदयाल के जिला मुख्यालय में टेकमे मार्केट यार्ड से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/19/ATeVoQf6Ze68kGgOga3z.jpg)
लखनऊ के कैंट में तिरंगा यात्रा में बृजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा के सिंगार नगर स्थित संत निरंकारी आश्रम से यात्रा का नेतृत्व किया। चंदन नगर में संपन्न हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/19/EKUwsT3IbwRderahlHuz.jpg)
अहमदाबाद में अमित शाह ने किया नेतृत्व
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साणंद में 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व किया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न स्वरूप हुए इस आयोजन में स्थानीय विधायकों, भाजपा नेताओं और आम लोगों समेत सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। सशस्त्र बलों की बहादुरी को श्रद्धांजलि देते हुए नल सरोवर चौकड़ी से महाराणा प्रताप चौक तक तिरंगा मार्च निकाला गया।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)