/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/26/aap-jaisa-koi-2025-06-26-16-49-08.jpg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/26/trailer-launch-aap-jaisa-koi-2025-06-26-16-51-35.jpg)
'आप जैसा कोई' का ट्रेलर रिलीज
आर माधवन और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 जुलाई को स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में दोनों एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/26/aap-jaisa-koi-movie-2025-06-26-16-52-04.jpg)
दोनों के बीच फैंन्स देख पाएंगे रोमांस
इस फिल्म में आर माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी काफी अलग नजर आने वाली है। दोनों के बीच खूबसूरत अहसास फिल्म के ट्रेलर में नजर आते हैं। मगर आर माधवन और फातिमा सना शेख के किरदारों का प्यार अंजाम तक नहीं पहुंच पता है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/26/aap-jaisa-koi-2025-06-26-16-53-27.jpg)
प्यार मंजिल तक नहीं पहुंच पाती है
फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि 42 साल के श्रीरेणु (आर माधवन) की अब तक शादी नहीं हुई। वह एक संस्कृत टीचर हैं। अचानक एक 32 साल की मधु (फातिमा सना शेख) का रिश्ता श्रीरेणु के लिए आता है। लड़की भी टीचर है। दोनों जब मिलते हैं तो इनके बीच प्यार का रिश्ता पनपता है। मगर एक कारण से रिश्ता टूट जाता है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/26/aap-jaisa-koi-r-madhvan-2025-06-26-16-54-51.jpg)
कहानी मॉडर्न लव स्टोरी पर आधारित
इस फिल्म की कहानी मार्डन लव स्टोरी पर आधारित है। यह नए युग का प्यार बराबरी वाला प्यार - समानता पर आधारित प्यार है। उनकी कहानी जमशेदपुर और कोलकाता के बीच घटती है, लेकिन इसके मूल में, यह कुछ ऐसा है जो हम स्क्रीन पर शायद ही कभी देखते हैं
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/26/actress-fatima-sana-shaikh-2025-06-26-16-57-46.jpg)
इन फिल्मों में आएंगी नजर फातिमा
"आप जैसा कोई" फिल्म 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म अलावा फातिमा अनुराग बसु की फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, नीना गुप्ता और अनुपम खेर के साथ भी नजर आएंगी। यह 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।