/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/alaknanda-river-2025-07-03-12-07-39.jpg)
Photograph: (Google)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/alaknanda-2025-07-03-12-08-35.jpg)
कई मंदिर जलमग्न
पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में अलकनंदा पूरे उफान पर है। नदी के रौद्र रूप के चलते कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। रूद्रप्रयाग में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/alaknanda-8-2025-07-03-12-12-54.jpg)
अलकनंदा ने धारण किया रौद्र रूप
Latest Uttarakhand news: उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते सभी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। खासकर अलकनंदा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/alaknanda-7-2025-07-03-12-12-54.jpg)
बारिश और बादल फटने से बढ़ा जलस्तर
उत्तराखंड में पिछले 15 दिनों से हो रही बारिश और बादल फटने की घटना के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रुद्रप्रयाग में इसका असर साफ दिख रहा है। कई घाट पानी की तेज धार में डूब चुके हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/alaknanda-6-1-2025-07-03-12-12-54.jpg)
रूद्रप्रयाग में फंसे 50 श्रद्धालु
Heavy rain in Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा से लौटते समय करीब 50 श्रद्धालुओं के रूद्रप्रयाग में भूस्खलन के चलते फंसे होने की खबर है। एनडीआरएफ और एसडीएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/alaknanda-6-2025-07-03-12-12-54.jpg)
अलकनंदा के जलस्तर ने चिंता बढ़ाई
Alaknanda River: भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी का बढ़ता जलस्तर प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। प्रशासन लगातार स्थानीय लोगों और पर्यटकों का अलर्ट कर रहा है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/alaknanda-5-2025-07-03-12-12-54.jpg)
बस गिरने की घटना ने दहलाया
अलकनंदा नदी में बस गिरने की घटना ने पर्यटकों को बुरी तरह डरा दिया। बस में सवार राजस्थान के उदयपुर निवासी दो बहनों मयूरी की जान चली गई, जबकि उसकी बहन मौली अभी भी लापता है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/alaknanda-4-2025-07-03-12-12-54.jpg)
रूद्रप्रयाग पालिका समिति की अपील
Heavy rains in Uttarakhand: अलकनंदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रूद्रप्रयाग नगर पालिका समिति ने पर्यटकों से नदी किनारे न जाने की अपील की है। फिलहाल नदी का जलस्तर घटने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/alaknanda-3-2025-07-03-12-12-54.jpg)
जलस्तर बढ़ने से तेज हुआ बहाव
जलस्तर बढ़ जाने के कारण अलकनंदा नदी के जल की गति काफी बढ़ गई है। पानी के तेज बहाव से काफी नुकसान हो रहा है। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/alaknanda-2-2025-07-03-12-12-54.jpg)
रूद्रप्रयाग में खतरे के निशान पर पहुंची अलकनंदा
रूद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। नदी किनारे मंदिर और घर जलमग्न हो चुके हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।