Advertisment

Rampur News: विधायक आकाश सक्सेना ने मंडल पदाधिकारियों का किया स्वागत, बोले- कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बनी विश्व की नंबर वन पार्टी

रामपुर शहर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने मंडल पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस बीच उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा आज विश्व की नंबर वन पार्टी है।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

Photograph: (वाईबीएन न्यूज )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

रामपुर,वाईबीएन नेटवर्क । शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण की बदौलत ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। ऐसे में कोई भी कार्यकर्ता अपने आप को कमजोर न समझे, बल्कि खुद को नई जिम्मेदारी के साथ पहले से और अधिक सामर्थ्यवान बनाते हुए पार्टी के लिए काम करें।

Advertisment

भाजपा की ओर से हाल ही में रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की है। जिसके बाद मंगलवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रामपुर ग्रामीण मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को रामपुर सेवक कार्यालय पर बुला लिया। उन्होंने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा को बनाने में कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत है। उन्होंने संसाधनों के अभाव में भी पार्टी के लिए समर्पण और त्याग के साथ कार्य किया। उनकी इसी मेहनत के कारण आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। कहा कि उत्तर प्रदेश से लेकर देश तक में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के कारण ही शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि पहले भी जो लोग मंडल में थे, वे मेहनती थे। अब आप लोगों को पहले से ज्यादा लगन, समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करना है। इसमें यदि कोई समस्या आती है, तो वे तुरंत इसकी जानकारी उन्हें दें, ताकि समस्याओं को दूर कराकर कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा किया जा सके। विधायक आकाश सक्सेना ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-

Short: उप्र के रामपुर में भी राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड: शादी से एक दिन पहले दूल्हे का मर्डर, होने वाली दुल्हन और उसका प्रेमी निकले कातिल

Advertisment

Short: उप्र के रामपुर में भी राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड: शादी से एक दिन पहले दूल्हे का मर्डर, होने वाली दुल्हन और उसका प्रेमी निकले कातिल

रामपुर न्यूजः 11 वर्षो में मोदी सरकार ने देश की सोच, स्वाभिमान, आत्मबल बदला: कपिल देव

Advertisment
Advertisment