Advertisment

देश विरोधी वांगचुक का समर्थन कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लद्दाख में गिरफ्तार सोनम वांगचुक जैसे राष्ट्रविरोधी तत्वों का समर्थन कर मुख्यमंत्री जनता को गलत संदेश दे रहे हैं। मरांडी ने वांगचुक के

author-image
MANISH JHA
1759069310586

रांची, वाईबीएन डेस्क: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में गिरफ्तार सोनम वांगचुक जैसे व्यक्तियों के पक्ष में बोलकर मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को गलत संदेश दिया है।

देशद्रोहियों को संरक्षण देने का आरोप

मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकारें लगातार राष्ट्रविरोधी तत्वों को संरक्षण दे रही हैं। उन्होंने दावा किया कि झारखंड अब देशद्रोहियों का “स्लीपर सेल” बन चुका है, जहां से आए दिन जांच एजेंसियां आतंकी और संदिग्धों को गिरफ्तार कर रही हैं। 

वांगचुक पर पुराने आरोपों की याद दिलाई

 भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कथित सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण संरक्षण की आड़ में सोनम वांगचुक देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। उनके भड़काऊ भाषण से हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ। मरांडी ने कहा कि 2007 में लेह प्रशासन ने भी वांगचुक पर विदेशी धन के दुरुपयोग और चीन की मदद करने के गंभीर आरोप लगाए थे। 

हेमंत सोरेन से जवाब मांग

मरांडी ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री जनता को बताएं कि राष्ट्रविरोधी सोच रखने वाले व्यक्ति का समर्थन करना कितना उचित है। उन्होंने कहा कि वांगचुक के वीडियो और बयान खुद उनकी मानसिकता को उजागर करते हैं, इसलिए हेमंत सोरेन को राज्य की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि वे ऐसे व्यक्ति के साथ क्यों खड़े हैं।

Advertisment
cm hemant soren Babulal Marandi Sonam Wangchuk Arrest
Advertisment
Advertisment