Advertisment

राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा सरदार बल्लभ भाई पटेल का जीवन : बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज बिहार प्रवास के दौरान पटना स्थित भाजपा कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मरांडी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की अद्भुत मिसाल है।

author-image
MANISH JHA
1761907910093

रांची वाईबीएन डेस्क : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज बिहार प्रवास के दौरान पटना स्थित भाजपा कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मरांडी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की अद्भुत मिसाल है। मरांडी बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में भाग लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद 500 से अधिक रियासतों का विलय कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया।

एकजुट भारत के निर्माता

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से सच्चे अर्थों में ‘सरदार’ होने का परिचय दिया। उन्होंने सांस्कृतिक रूप से बिखरे हुए भारत को राजनीतिक एकता में बदलकर राष्ट्र की नींव को मजबूत किया। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

शासन और सहकारिता के प्रेरणास्रोत

मरांडी ने आगे कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) जैसी संस्थाओं की स्थापना हुई, जिससे देश की शासन व्यवस्था को स्थायित्व मिला। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल केवल राजनेता ही नहीं बल्कि किसान नेता भी थे, जिन्होंने सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाया और श्वेत क्रांति को नई दिशा दी।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा

मरांडी ने कहा कि दुर्भाग्यवश कांग्रेस ने सरदार पटेल की दूरदर्शिता की उपेक्षा की, जिसके दुष्परिणाम देश को झेलने पड़े। उन्होंने नई पीढ़ी से अपील की कि वे सरदार पटेल के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर देश निर्माण में योगदान दें।

Advertisment
Babulal Marandi patna bjp
Advertisment
Advertisment