Advertisment

दिल्ली में बंधु तिर्की ने गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक से की महत्वपूर्ण बैठक

बंधु तिर्की और मुकुल वासनिक की यह बैठक झारखंड कांग्रेस के संगठन सृजन और राजनीतिक मजबूती के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। आगामी झारखंड दौरा और अन्य रणनीतिक पहलें पार्टी की सक्रियता को और बढ़ाने का संकेत देती हैं।

author-image
MANISH JHA
एडिट
1758378087648

रांची वाईबीएन डेस्क : दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड के पूर्व मंत्री और वर्तमान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष  बंधु तिर्की ने राज्यसभा सांसद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं गुजरात प्रभारी श्री मुकुल वासनिक से शिष्टाचार भेंट की। बैठक में संगठन सृजन, पार्टी मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर गहन चर्चा हुई। 

झारखंड दौरे का आमंत्रण और सहमति

इस दौरान बंधु तिर्की ने मुकुल वासनिक को झारखंड दौरे के लिए आमंत्रित किया। वासनिक ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए राज्य में कांग्रेस संगठन के सुदृढ़ीकरण और विभिन्न योजनाओं का जायजा लेने की इच्छा जताई। यह दौरा आगामी समय में झारखंड कांग्रेस के लिए नई दिशा और रणनीतिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। 

अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत बातचीत

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक सुधार, पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और आगामी चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा की। यह बैठक झारखंड कांग्रेस के लिए भविष्य में नए कार्यक्रमों और संगठनात्मक नीतियों के क्रियान्वयन की दिशा में अहम मानी जा रही है। झारखंड में कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए साथ में आदिवासी वोटरों को  कांग्रेस से कैसे जोड़ा जाए उनके विचारधारा को घर तक कैसे पहुंचा जाए इन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है

Jharkhand Congress
Advertisment
Advertisment