Advertisment

भाजपा ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर शुरू किया सेवा पखवाड़ा, बाबूलाल मरांडी ने किया सफाई अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। रांची में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर सफाई अभियान चलाकर श्रद्धांजलि दी और कहा कि मोदी जी लगातार अवकाश लिए बिना देश सेवा कर रहे हैं। यह अभियान

author-image
MANISH JHA
1758095629884

रांची वाईबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार से पूरे राज्य में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचकर सफाई अभियान चलाया और भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों के बीच मिठाई भी वितरित की। 

मोदी के जीवन से मिलती है सेवा की प्रेरणा

मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह भगवान विश्वकर्मा पूजा का पर्व भी है और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी। उन्होंने कहा कि मोदी जी 2014 में जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से वे राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के कार्यों में निरंतर जुटे हुए हैं। मरांडी ने कहा कि मोदी जी ने एक भी दिन अवकाश लिए बिना देश सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया है। 

दो अक्टूबर तक चलेगा अभियान

मरांडी ने जानकारी दी कि भाजपा का सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसका समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर किया जाएगा। इस दौरान राज्यभर में भाजपा कार्यकर्ता धार्मिक स्थलों, सामुदायिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता न केवल सफाई करेंगे बल्कि समाज को सेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेंगे।

लोगों से भी जुड़ने की अपील

भाजपा ने इस अवसर पर आम नागरिकों से भी अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें। पार्टी का मानना है कि यह केवल सफाई का अभियान नहीं है, बल्कि देश सेवा और समाज सुधार की एक बड़ी पहल है।

narendra modi Babulal Marandi Jharkhand
Advertisment
Advertisment