/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/18/1758193539172-2025-09-18-16-35-59.jpeg)
रांची, वाईबीएन डेस्क : भारत के तीनों सेनाओं के प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। उनके स्वागत में बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पूर्व सैनिक संगठनों और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
खेलगांव में डिफेंस एक्सपो की तैयारियां पूरी
वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड के सचिव एमपी सिंह ने बताया कि यह दौरा आगामी ईस्ट टेक डिफेंस एक्सपो 2025 से जुड़ा है। यह तीन दिवसीय आयोजन 19 से 21 सितंबर तक खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होगा। इस दौरान थलसेना, नौसेना और वायुसेना अपनी ताकत, आधुनिक हथियारों और अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
रक्षा मंत्री प्रतिनिधिमंडल ने दी मुख्यमंत्री को जानकारी
बुधवार 17 सितंबर को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डिफेंस एक्सपो से जुड़ी तैयारियों की जानकारी साझा की और मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भी सौंपा।
झारखंड के लिए गौरव का क्षण
रांची में पहली बार होने जा रहा यह डिफेंस एक्सपो पूरे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। तीनों सेनाओं की भागीदारी से यह आयोजन न केवल झारखंड बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक बनेगा।