Advertisment

चतरा पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर उत्तम यादव को ढेर किया

चतरा पुलिस ने शनिवार शाम मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर उत्तम यादव को मार गिराया। हाल ही में हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स गोलीकांड और धमकी भरे वीडियो से सुर्खियों में आए यादव की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने गोली

author-image
MANISH JHA
1758382909104

चतरा, रांची वाईबीएन डेस्क। झारखंड पुलिस को शनिवार शाम बड़ी सफलता हाथ लगी, जब कुख्यात गैंगस्टर उत्तम यादव मुठभेड़ में मारा गया। हजारीबाग गोलीकांड और धमकी भरे वीडियो के बाद से वह पुलिस के रडार पर था। 

हजारीबाग गोलीकांड से सुर्खियों में आया था

22 जून को हजारीबाग शहर के बारडम बाजार चौक स्थित  ज्वेलर्स पर गोलीबारी की जिम्मेदारी उसने खुद ली थी। इसके अगले दिन उसने कार्बाइन लहराते हुए वीडियो जारी कर रंगदारी नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

पुलिस की कार्रवाई और मुठभेड़

शनिवार शाम पुलिस को उसके चतरा इलाके में छिपे होने की सूचना मिली। टीम ने घेराबंदी की तो यादव ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह ढेर हो गया। मौके से हथियार भी जब्त किए गए। 

अपराधी का अंत

उत्तम यादव पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह वांटेड अपराधी था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी मौत से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले कमजोर होंगे। और इस तरह के कई अपराधी होंगे तो वह  सरेंडर  जरूर करेंगे व्यवसायों लोगों के  बीच में भाई का आतंक बना रहता था कई लोगों को कॉल करके रंगदारी देने की बात करता था जिससे व्यापारी वर्ग काफी परेशान था

Advertisment
Crime Jharkhand Jharkhand Encounter
Advertisment
Advertisment