Advertisment

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण

रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर आरआर स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड और पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर राज्यवासियों की सुख

author-image
MANISH JHA
1758909002094

रांची, वाईबीएन डेस्क : शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची स्थित आर.आर. स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया। 

मां दुर्गा से राज्यवासियों के लिए मंगलकामना

 मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो और हर घर में शांति व समृद्धि बनी रहे। 

उत्साह और उमंग से मन रहा है दुर्गोत्सव

 मीडिया से बातचीत में श्री सोरेन ने कहा कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच भक्तगण माता रानी की भक्ति में डूबे हुए हैं और उमंग व उल्लास से दशहरे का पर्व मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा, मैं अपनी ओर से समस्त झारखंडवासियों एवं पूजा समिति के सभी सदस्यों को दुर्गोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मां दुर्गा की कृपा से झारखंड निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़े।  सौहाद्रपूर्ण भाव  से लोग इस पूजा को मनाये,  पंडाल के आसपास स्वच्छ रखें लोगों को भी आसपास गंदगी ना करने की सलाह जरूर दे

Advertisment
cm hemant soren Durga Puja 2025
Advertisment
Advertisment