Advertisment

राकेश सिन्हा का तंज : अपराधियों के सहारे राजनीति कर रही भाजपा

कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा अब अपराधियों के सहारे अपनी खोई हुई जमीन तलाश रही है। उन्होंने दीपक प्रकाश और आशा लकड़ा दोनों पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि भाजपा हताशा में भ्राम

author-image
MANISH JHA
1758021150164

रांची, वाईबीएन डेस्क: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश के बयानों पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाश रही है।

अपराधियों के सहारे राजनीति : राकेश सिन्हा

श्री सिन्हा ने आरोप लगाया कि दीपक प्रकाश और पूरी भाजपा की नजर में बलात्कारी, भ्रष्टाचारी या अपराधी समाज की चिंता करने वाला व्यक्ति माना जाता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार की विकास योजनाओं से विचलित भाजपा इतनी हताश हो चुकी है कि अब एक अपराधी के सहारे अपनी नैया पार करने की कोशिश कर रही है। 

आशा लकड़ा पर भी साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस नेता ने अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल है कि वे झारखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य हैं या राष्ट्रीय आयोग की। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर विवाद हो या सूर्या हांसदा एनकाउंटर का मामला, आशा लकड़ा लगातार भ्रामक राजनीति कर रही हैं। सिन्हा ने सवाल उठाया कि आशा लकड़ा ने मणिपुर में हिंसा और मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा एक आदिवासी युवक के साथ हुई शर्मनाक घटना पर आयोग की सदस्य के नाते कब संज्ञान लिया और क्या कार्रवाई की।

Congress Jharkhand
Advertisment
Advertisment