Advertisment

कांग्रेस ने प्रवक्ताओं के चयन के लिए शुरू किया नेशनल मीडिया टैलेंट हंट, झारखंड में जल्द होगी शुरुआत

congress जल्द ही झारखंड में नेशनल मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू करेगी। प्रवक्ताओं के चयन के लिए राज्य को सात जोन में बांटा गया है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और योग्य, राजनीतिक समझ रखने वाले प्रतिभागियों को प्रवक्ता बनाया जाएगा।

author-image
MANISH JHA
1763288387088

रांची,वाईबीएन डेस्क। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में प्रवक्ताओं के चयन के लिए नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम चला रही है। इसी कड़ी में झारखंड में भी इस अभियान की शुरुआत जल्द की जाएगी। यह कार्यक्रम संगठन में नई प्रतिभाओं को जोड़ने और पार्टी की वैचारिक निष्ठा रखने वाले युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

झारखंड को सात जोन में बांटा गया, क्षेत्रीय स्तर पर होगी चयन प्रक्रिया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एआईसीसी की ओर से झारखंड में राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया चलाई जाएगी। इसके लिए पूरे झारखंड को सात जोन में बांटा गया है पलामू,कोल्हान देवघर,दुमका,जामताड़ा साहेबगंज,गोड्डा,पाकुड़ रामगढ़ चतरा–कोडरमा,हजारीबाग बोकारो, धनबाद, गिरिडीह दक्षिणी छोटा नागपुर क्षेत्र उन्होंने कहा कि प्रवक्ताओं के चयन में कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा, राजनीतिक जागरूकता, स्पष्ट सोच, तेज प्रतिक्रिया क्षमता, शुद्ध भाषा, संचार कौशल और इतिहास व वर्तमान घटनाओं का बेहतर ज्ञान जैसे मापदंडों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पूर्वी भारत के प्रभारी ने बताए उद्देश्य, चयन प्रक्रिया होगी पारदर्शी

पूर्वी भारत (उड़ीसा, बिहार, झारखंड, बंगाल) के लिए नियुक्त प्रभारी और एआईसीसी प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने कहा कि इस टैलेंट हंट का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली लोगों को आगे लाना है जो संविधान, प्रस्तावना और देश की लोकतांत्रिक संस्कृति की गहरी समझ रखते हों। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कई युवा और जानकार लोग अपनी राजनीतिक समझ और विचारों को देश के सामने लाना चाहते थे, उन्हें यह कार्यक्रम एक सीधा और पारदर्शी माध्यम देगा। प्रक्रिया में एनजीओ, सिविल सोसाइटी और मीडिया के लोग भी शामिल रहेंगे। अतुल लोंढे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा सरकारी तंत्र का उपयोग कर मीडिया खासकर सोशल मीडिया को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और गठबंधन राजनीति आज लोकतंत्र की रक्षा की जरूरत बन गई है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, लालकिशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, कमल ठाकुर और गजेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

Congress Jharkhand party
Advertisment
Advertisment