/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/21/1758464260549-2025-09-21-19-48-14.jpeg)
दुमका रांची वाईबीएन डेस्क । शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक ही घर की दो महिलाओं की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया।
घटना का विवरण
19-20 सितंबर की रात 12:20 बजे सूचना मिली कि ग्राम आमचुआँ में एक ही घर की दो महिलाएं मृत पाई गई हैं। मृतकाओं में 19 वर्षीय सोना मुर्मू और उनकी 70 वर्षीय नानी सोना बास्की शामिल हैं। घर में मृतकाओं के अलावा उनके पति और माता-पिता भी रहते थे, लेकिन घटना के समय घर पर केवल दोनों महिलाएं थीं।
प्राथमिकी और जांच
मृतिका के पिता बाबुरजी मुर्मू के बयान के आधार पर शिकारीपाड़ा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने घर में रहने वाले सभी सदस्यों से गहन पूछताछ की।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद मृतिका के पति राजु सोरेन को आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया। राजु सोरेन मूल रूप से काठीकुंड थाना क्षेत्र के जलुवाडुबा का रहने वाला है और वर्तमान में अपने ससुराल में रह रहा था।
हत्या का कारण और सबूत
आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी। घटना के दिन गुस्से में उसने पत्नी को मार डाला। जब नानी बचाने आई, तो उसने नानी को भी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगी लकड़ी का मुंगरा और घटना के समय पहना टी-शर्ट बरामद किया।
आगे की कार्रवाई
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।