Advertisment

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व विधायक स्व दुर्गा सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने नामकुम स्थित स्मारक स्थल पर स्व. दुर्गा सोरेन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि वे झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

author-image
MANISH JHA
1757496454173

*रांची वाईबीएन डेस्क* : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने स्व. सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें शत-शत नमन किया।

आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे दुर्गा सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन अलग झारखंड राज्य आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उनकी त्याग, संघर्ष और दूरदृष्टि ने आंदोलन को गति दी। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को झारखंड की जनता कभी भुला नहीं सकती। 

हर वर्ष होती है जयंती पर श्रद्धांजलि सभा

सीएम ने कहा कि हर साल जयंती के अवसर पर सभी लोग एकत्रित होकर उन्हें नमन करते हैं। यह परंपरा उनकी स्मृतियों को जीवित रखने के साथ-साथ भावी पीढ़ी को भी प्रेरित करती है। 

कल्पना सोरेन ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में मौजूद विधायक कल्पना सोरेन ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन का जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है, जो झारखंडी समाज को हमेशा मार्गदर्शन देता रहेगा। समाज के लिए प्रेरणादायक थे  उनके योगदान को नहीं बुलाया  जा सकता है

Advertisment
Jharkhand hemant soren
Advertisment
Advertisment