Advertisment

दशहरा पर अरगोड़ा मैदान में होगा भव्य रावण दहन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे रिमोट से पुतलों का दहन

रांची के अरगोड़ा मैदान में 2 अक्टूबर को दशहरा पर भव्य रावण दहन होगा। इस मौके पर रावण, कुंभकरण, मेघनाथ और लंका का दहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट कंट्रोल से पुतलों का दहन करेंगे। 1967 से चली आ रही

author-image
MANISH JHA
1759026770561

रांची, वाईबीएन डेस्क : विजयदशमी का पर्व इस साल 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। राजधानी रांची के विभिन्न स्थलों पर रावण दहन का आयोजन होगा। अरगोड़ा मैदान में श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हर साल की तरह इस बार भी शामिल होंगे और रिमोट कंट्रोल से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन करेंगे। 

रावण, कुंभकरण, मेघनाथ का होगा लंका दहन

 समिति अध्यक्ष पंकज साहू ने बताया कि इस बार रावण की ऊंचाई 60 फीट, कुंभकरण 55 फीट और मेघनाथ 50 फीट रखी गई है। रावण के सिर पर चक्र सजाया गया है। पुतलों को थर्माकोल की ज्वेलरी से सजाया गया है। खास बात यह है कि यहां लंका दहन भी होगा। आतिशबाजी का जिम्मा बक्सर और पुरुलिया की टीम के हाथ में होगा, जो करीब दो घंटे तक चलेगी। 

1967 से चली परंपरा

 अरगोड़ा में रावण दहन की परंपरा 1967 से पहले ग्रामीण स्तर पर शुरू हुई थी। उस समय केवल रावण का पुतला दहन होता था। धीरे-धीरे इसकी भव्यता बढ़ी और बाद में मेघनाथ व कुंभकरण के विशालकाय पुतले भी तैयार किए जाने लगे।

 मुख्यमंत्री अरगोड़ा मैदान पहुंचेंगे

मोरहाबादी मैदान में रावण दहन के बाद मुख्यमंत्री अरगोड़ा पहुंचेंगे। समिति अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शाम 4:30 बजे से आतिशबाजी शुरू होगी और उसके बाद रावण दहन होगा। सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है ताकि लोग शांति और उत्साह के साथ दशहरा का आनंद ले सकें।

Advertisment
cm hemant soren Durga Puja 2025
Advertisment
Advertisment