/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/19/1758275453881-2025-09-19-15-21-35.jpeg)
रांची वाईबीएन डेस्क : रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव परिसर में शुक्रवार को "East Tech Symposium-2025" (Defence Expo) का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में देशभर से रक्षा विशेषज्ञ, औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान तथा एमएसएमई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से रक्षा क्षेत्र में नए आयाम जुड़ेंगे और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की औद्योगिक क्षमता को नई पहचान मिलेगी।
झारखंड में उद्योग विस्तार की असीम संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध है और यहां रक्षा उद्योगों के लिए कच्चे माल की प्रचुर उपलब्धता है। राज्य में यूरेनियम सहित कई खनिज पाए जाते हैं जो रक्षा तकनीक के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने एचईसी (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्थान देश की औद्योगिक यात्रा में अहम रहा है और उपग्रह व परमाणु कॉम्पोनेंट्स बनाने में योगदान दिया है। हालांकि वर्तमान में इसकी स्थिति चिंताजनक है और इसे पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है।
राज्य सरकार देगी पूरा सहयोग
सीएम सोरेन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से रक्षा उद्योग क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार डिफेंस सेक्टर और एमएसएमई को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उनका मानना है कि आपसी सहयोग से रक्षा उद्योग में नए आयाम जोड़े जा सकते हैं।
डिफेंस एक्सपो का अवलोकन
इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, मुख्य सचिव अलका तिवारी, पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ सूरत सिंह समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। सभी अतिथियों ने रक्षा प्रदर्शनी का अवलोकन किया और भारतीय सेना की तकनीकी उपलब्धियों को सराहा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)