Advertisment

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, कल्पना सोरेन सहित ने बापू वाटिका में अर्पित किया श्रद्धा सुमन

2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व

author-image
MANISH JHA
1759392859103

रांची वाईबीएन डेस्क : 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और समाजसेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों आदर्श थे

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और न्याय के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने राष्ट्र को नैतिक और सामाजिक मूल्य सिखाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का संदेश आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सादगीपूर्ण जीवन और कर्मठता की मिसाल बनी हुई है। 

शांति, एकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से आग्रह किया कि गांधी और शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाएँ। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों की सीख से हम झारखंड और भारत को अधिक प्रगतिशील, समृद्ध और एकजुट बना सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हर नागरिक उनके सिद्धांतों को आत्मसात करके समाज में भाईचारा, शांति और समानता स्थापित करेगा।

cm hemant soren Mahatma Gandhi Santosh Gangwar
Advertisment
Advertisment