Advertisment

घाटशिला उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, शुभेंदु अधिकारी ने संभाली कमान

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में जनसभा कर हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब बदलाव चाहती है

author-image
MANISH JHA
1762496154724

रांची ,वाईबीएन डेस्क : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अब सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के फायर ब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को घाटशिला में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि “अब झारखंड की जनता बदलाव चाहती है।

 भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में जुटे बड़े चेहरे

भाजपा ने घाटशिला उपचुनाव को प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। पार्टी के कई राज्यों से बड़े नेता प्रचार में जुट गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा इस सीट पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, “घाटशिला में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता ने ठान लिया है कि इस बार झारखंड में भाजपा की वापसी तय है।”

झारखंड में जनता बदलाव चाहती है : शुभेंदु अधिकारी

अपने भाषण में शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में आम जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और राज्य के कई बड़े नेता भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे हैं। उन्होंने दावा किया, “जेएमएम और कांग्रेस के खिलाफ कुल 57 मामले दर्ज हैं। जनता इन सबका हिसाब देने के लिए तैयार बैठी है।” अधिकारी ने आगे कहा कि जनता इस बार भाजपा को अवसर देगी ताकि राज्य में सुशासन स्थापित हो सके।

बिहार और बंगाल पर भी बोले शुभेंदु अधिकारी

बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वहां एसआईआर प्रक्रिया पूरी न होने से आम चुनाव नहीं हो पाएंगे। अप्रैल 2026 में सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और यदि चुनाव न हुए तो 4 मई 2026 से राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए को इस बार 160 से अधिक सीटें मिलेंगी। अधिकारी ने कहा, “बंगाल और बिहार का रिश्ता

Advertisment
2025 election news JMM Jharkhand
Advertisment
Advertisment