Advertisment

घाटशिला उप चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम अवश्य जांचें: के. रवि कुमार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की। इसमें 4,456 नए मतदाता शामिल हुए। पुरुष मतदाता 1,24,899 और महिला मतदाता 1,30,921 हो गए हैं। पुनरीक्षण में 12 नए मतदान केंद्र बनाए गए और 3 का विलय हुआ।

author-image
MANISH JHA
1759136883062

रांची,वाईबीएन डेस्क : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सोमवार को किया। यह कार्य विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी जानकारी सूची में जांच लें। जिनका नाम नहीं है, वे निर्धारित समय के भीतर फॉर्म, 6 भरकर नाम जोड़ें, ताकि वे आगामी उपचुनाव में वोटिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

मतदाता सूची में महत्वपूर्ण वृद्धि

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशन में कुल 4,456 नए मतदाता शामिल हुए हैं, जिनमें 1,585 पुरुष और 2,871 महिलाएं शामिल हैं। प्रारंभिक प्रकाशन के समय मतदाता संख्या 2,51,367 थी, जो अब बढ़कर 2,55,823 हो गई है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,23,314 से बढ़कर 1,24,899 हुई, वहीं महिला मतदाता 1,28,050 से बढ़कर 1,30,921 हो गए हैं। 

मतदान केंद्रों में बदलाव

 इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों का युक्तिकरण किया गया। इसके परिणामस्वरूप मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है। इस दौरान 12 नए मतदान केंद्र बनाए गए और 3 केंद्रों का विलय अन्य केंद्रों में किया गया। इस सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी संबंधित राजनीतिक दलों को भी प्रदान की गई है।

election commission Jharkhand
Advertisment
Advertisment