Advertisment

घाटशिला उपचुनाव : एनडीए रहेगा एकजुट, जीत का किया दावा

घाटशिला उपचुनाव को लेकर एनडीए ने रांची में रणनीतिक बैठक की। भाजपा, जेडीयू, आजसू और लोजपा (आर) ने एकजुटता का संदेश दिया और उपचुनाव में जीत का दावा किया। सभी नेताओं ने कहा कि जनता सरकार के भ्रष्टाचार से नाराज है और एनडीए के पक्ष में माहौल है।

author-image
MANISH JHA
1759831339429

रांची, वाईबीएन डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही एनडीए दल सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को रांची में एनडीए के घटक दलों की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बैठक में जेडीयू, आजसू और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कहा कि यह चुनाव एनडीए एकजुटता के साथ लड़ेगा और जीत निश्चित है। 

एनडीए ने दिखाया एकजुटता का दम

बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती से घाटशिला उपचुनाव में उतरेगा। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की एकजुटता और जनता का भरोसा ही जीत की कुंजी होगी। मरांडी ने कहा कि यह चुनाव जनता के विकास और स्थिर शासन के एजेंडे पर लड़ा जाएगा।

आजसू ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में लूट, भ्रष्टाचार और विधि-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और एनडीए को मजबूत समर्थन देगी। 

जेडीयू और लोजपा (आर) ने भी दोहराई एकता

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि एनडीए के सभी नेता घाटशिला में भी ऐसी ही बैठक करेंगे, जिसमें कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जाएगा। वहीं लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि एनडीए के सभी दल एक मंच पर हैं और जीत सुनिश्चित है। 

Advertisment
bjp bihar election 2025 nda Jharkhand
Advertisment
Advertisment