Advertisment

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी-बहू से बदसलूकी, चालक पर हमला, FIR दर्ज

हजारीबाग के अमृत नगर में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के परिवार के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। उनकी बहू प्रीति किसकू ने बताया कि पूजा समिति के सदस्यों ने गाड़ी रोककर दुर्व्यवहार किया और चालक के साथ मारपीट की, जिससे

author-image
MANISH JHA
1759459718198

रांची वाईबीएन डेस्क: हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमृत नगर में गुरुवार की रात अप्रत्याशित विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू प्रीति किसकू रांची जा रही थीं। इसी दौरान अमृत नगर के पास स्थानीय पूजा समिति के सदस्यों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकते ही हंगामा शुरू हो गया और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की बात सामने आई।

चालक के साथ मारपीट, घायल होने की खबर

बताया गया कि जब प्रीति किसकू और उनकी सास ने आपत्ति जताई, तो समिति के कुछ लोगों ने उनके चालक से हाथापाई कर दी। घटना में चालक को चोटें आईं और वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद उपद्रवियों ने हमला किया। इससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। 

प्रीति किसकू ने दर्ज कराई प्राथमिकी, कार्रवाई की मांग 

घटना के बाद भाजपा नेता की बहू प्रीति किसकू ने मुफ्फसिल थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों ने न सिर्फ उनके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि सुरक्षा को भी खतरे में डाला। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सुरक्षा चूक बताया और कहा कि पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की घटना होना गंभीर सवाल खड़े करता है।

Durga Puja 2025 Babulal Marandi
Advertisment
Advertisment