Advertisment

रावण दहन समारोह में बोले हेमन्त सोरेन : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजयादशमी पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए दशहरा को संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक बताया। रांची मोरहाबादी में रावण दहन कार्यक्रम में भारी भीड़ ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक और गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

author-image
MANISH JHA
1759421458432

रांची, वाईबीएन डेस्क : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजयादशमी के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वे रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमिटी एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा उत्सव और रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

दशहरा हमारी संस्कृति का प्रतीक : मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा हमारी संस्कृति और सभ्यता का दर्पण है। यह पर्व हमें सदैव प्रेरित करता है कि समाज में अच्छाई की विजय सुनिश्चित हो। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि इस पर्व का संदेश हमें अन्याय और असत्य का विरोध कर सत्य और न्याय की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

खराब मौसम के बावजूद उत्साह बरकरार

मुख्यमंत्री ने बताया कि बारिश और खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हुए हैं। उन्होंने इसे झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और परंपरा से लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक बताया। सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने और आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

रावण दहन में शामिल हुए अनेक गणमान्य

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री विनोद पांडे, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमिटी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, चेयरमैन कुणाल अजमानी, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisment
Jharkhand cm
Advertisment
Advertisment